Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

जिलाधिकारी गढ़वाल ने किया ऐतिहासिक स्थल देवलगढ़ का स्थलीय निरीक्षण…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- जिलाधिकारी ने गुफा में स्वयं उतरकर किया अवलोकन जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान द्वारा आज जनपद पौड़ी में स्थित ऐतिहासिक स्थल देवलगढ़ का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा देवलगढ़ को देवलगढ़ केव्स (गुफाएं) के नाम से विकसित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पंवार वंश की कुलदेवी राजराजेश्वरी देवी और मां दुर्गा के प्राचीन मंदिर , पंवार वंश के राजाओं के निवास तथा देवलगढ़ की ऐतिहासिक गुफाओं का भी अवलोकन किया।

 

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गुफा में स्वयं उतरकर उसका अवलोकन भी किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने कहा कि देवलगढ़ को देवालगढ़  केव्स के नाम से विकसित किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग और अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। देवलगढ़ केव्स के निरीक्षण में जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, SDRF की टीम, पुरातत्व विभाग पौड़ी की टीम में प्रेमचंद ध्यानी, अनिल नेगी, श्री दिलीप सिंह , श्री विनीत गिरी,  श्री संजय नेगी, व रविंद्र नेगी द्वारा जिलाधिकारी गढ़वाल की उपस्थिति में देवलगढ़ का स्तरीय निरीक्षण किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!