Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी- यूपी से आकर हल्द्वानी में करते थे चोरी, दो गिरफ्तार, एक फरार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- पुलिस ने कार्तिकेय कॉलोनी में छह जुलाई को हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक आरोपी अब भी फरार है। घर से चोरी 10 लाख कैश में पुलिस 4600 रुपये ही बरामद कर पाई है। यही हाल जेवर का भी है। बहुउद्देशीय भवन के सभागार में मंगलवार को एसपी सिटी प्रकाश चंद और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूर्व लिपिक के बेटे नितिन सूर्या ने बीती 11 जुलाई को घर से लाखों के जेवरात और 10 लाख रुपये कैश चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।

 

बताया कि जांच के दौरान करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। दोनों हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित हनीफ होटल में ठहरे थे। होटल के रिकॉर्ड से तीनों के पहचान संबंधी दस्तावेज मिले जिसमें आरोपियों के पते की जानकारी मिली। टीमें यूपी के संभल पहुंची। पता चला कि आरोपी दोबारा हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार रात मुखानी क्षेत्र के पूरनपुर तिराहे से यूपी के संभल जिला चंदौसी निवासी अफजल और सैमरी थाना राजपुरा के आशिफ अली को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस की पूछताछ में नबाब अली निवासी सैमरी थाना राजपुरा संभल भी चोरी में शामिल था। पुलिस ने दो आरोपियों से चार चांदी के सिक्के, चार सोने की अंगूठी, चार जोड़े झुमके, चार चांदी की पायल, 12 चांदी के बिछुए, एक सोने का सिक्का और 4600 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरी का जो माल बरामद किया है, वह मुकदमें में लिखाए गए कैश और जेवर से बहुत कम है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!