Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

कैम्प लगाकर लंबित आवेदनों का निस्तारण करें: जिलाधिकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में पीएम स्वनिधि योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों का निस्तारण समय पर करें। सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने बैंकों को लाभार्थियों को शीघ्र ऋण वितरण और प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए निर्देशित किया।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाये, जिससे लोग योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सक्त निर्देश दिए कि जिस निकाय क्षेत्रों में अधिक आवेदन लंबित हैं वहां कैम्प लगाकर आवेदनों का  तत्काल निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना  के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता प्रदान करें। उन्होंने बैंक अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण वितरित करने के निर्देश दिए।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन दें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को  योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आपस में समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में ईओ नगर पालिका गौरव भसीन, शहरी आजीविका मैनेजर सीमा पाण्डेय व समस्त उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!