Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पंचकुला से किया गिरफ्तार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- पौड़ी के स्थानीय निवासी ने थाना मनामाजरा चण्डीगढ़ में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपनी पुत्री का इलाज करवाने चण्ड़ीगढ़ आये थे इलाज के दौरान डाक्टरों द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री गर्भवती है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मनामाजरा चण्डीगढ़ में जीरो एफआईआर दर्ज की गयी। चूँकि प्रकरण जनपद पौडी के राजस्व पट्टी गगडवालस्यूं, तहसील पौडी से सम्बन्धित था जिस सम्बन्ध में राजस्व पट्टी गगडवालस्यूं में मु0अ0सं0 01/24, धारा 376 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

अभियोग महिला सम्बन्धित होने के कारण विवेचना जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुई। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण महिला से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीनगर को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

निर्गत निर्देशों के क्रम में विवेचक द्वारा ठोस साक्ष्य  संकलन करने के पश्चात गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 11.07.2024 को अभियुक्त अज्जू उर्फ अजय कुमार पुत्र महावीर लाल उर्फ मातवर लाल निवासी हाल सूरजपुर भुर्जी थाना पिंजौर, पंचकुला, हरियाणा मूल पता ग्राम उज्याडी पोस्ट उज्याडी, पट्टी गगडवालस्यूं, तहसील पौडी जिला पौडी उम्र 35  वर्ष को एमडीसी रोड सेक्टर 05 पंचकुला हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है

पुलिस टीमः-

  1. थानाध्यक्ष संध्या नेगी
  2. मुख्य आरक्षी कुवंर सिंह
  3. आरक्षी मनोज भट्ट

और पढ़ें

error: Content is protected !!