शिक्षा मंत्री ने अटल आदर्श उत्कृष्ट विद्यालयों का किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी– (जुबैर आलम)  सरकार की योजना अटल उत्कृष्ट विद्यालय से उन बच्चों के सपनों को जरूर पंख लगेंगे जो इंग्लिश मीडियम से पढ़ने का सपना आज तक देख रहे थे इसी के तहत प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई का शुभारंभ किया इस दौरान मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि अटल उत्कर्ष विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है जिसके तहत 15 दिनों के भीतर सभी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम के शिक्षक तैनात हो जाएंगे इसके दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के जो भी इंटर कॉलेज हैं वह सीबीएसई के मानक पूरे करते हैं तो उनको भी अटल उत्कर्ष विद्यालय से जोड़ा जाएगा, वही मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने हरियाली कार्यक्रम के तहत पौधा रोपण भी किया , इस दौरान उन्होंने कोविड-19 के बाद विद्यालय खुलने की संभावना के मद्देनजर कहा कि पहली प्राथमिकता बच्चों को कोरोनावायरस से बचाना है केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही विद्यालयों का संचालन किया जाएगा.

और पढ़ें

error: Content is protected !!