डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने दिखाए तेवर , शीघ्र नियुक्ति नहीं तो होगा धरना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी -(जुबैर आलम) डायट डीएलएड के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से कालाढूँगी में मुलाकात कर अपनी समस्याओं के बारे में बताया। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शिक्षा मंत्री से कहा कि उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा को पास करने के बाद राज्य के शिक्षा विभाग के अधीन डायट से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शिक्षा मंत्री खुद उन्हें पूर्व में आश्वासन दे चुके हैं शिक्षा मंत्री के लगातार आश्वासनों के बाद भी  विभाग की तरफ से कोई तेजी नहीं दिखाई जा रही है।

      वही बेरोजगारों की समस्याओं को सुनने के बाद शिक्षा मंत्री ने बताया कि वह स्वयं इस मुद्दे को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने हाल में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में अधिकारियों को इस मसले का हल शीघ्र ही ढूँढने को कहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार ने जिन बच्चों को बीटीसी कराई, सरकार उन्हें नियुक्ति भी अवश्य देगी।

      उपेन्द्र ने बताया कि अगर शिक्षा मंत्री के आश्वासन को ध्यान में रख कर विभाग शीघ्र ही कोई कार्यवाही नहीं करता है तो डायट डीएलएड/बीटीसी प्रशिक्षित 16 जुलाई से निदेशालय परिसर देहरादून में धरना देने को मजबूर होंगे, और इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और सरकार की होगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!