आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के चलते भारतीय जनता पार्टी का पुतला फूंका।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

गोपेश्वर – (जितेन्द्र कठैत) आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखंड सरकार के खिलाफ बढ़ती बिजली के दामों के तहत सरकार का पुतला दहन किया तथा बीजेपी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जिला संगठन मंत्री कुलदीप नेगी ने कहा कि बीजेपी द्वारा 100 यूनिट बिजली फ्री देने का जो लॉलीपॉप जनता को दिया गया है वह केवल आम आदमी पार्टी के डर से किया गया है। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद से ही उत्तराखण्ड बिजली उत्पादक राज्य रहा है। जिसके चलते राज्य में अभी तक 85 पावर प्रोजेक्ट चल रहे हैं परंतु इसका लाभ राज्य में अभी तक नहीं मिल पाया है लेकिन बिजली की यूनिट में बढ़ोतरी हो गयी है। तथा घरेलू गैस, डीजल, पैट्रोल व खाद्द सामग्री  के दाम दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं जिससे आम आदमी को अपना जीवन जीना एक अभिशाप लग रहा है। यही स्थिति रहेगी महँगाई की तो एक दिन जनता सड़क पर आ जायेगी और विवश होगी आन्दोलन करने के लिए । इस कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अनूप सिंह रावत, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल, प्रेम सिंह, फर्स्वाण, देवेन्द्र सिंह पंवार, भगवती मंदोली, अनिल जोशी, प्रमोद,  विनोद नेगी, अंजना पोखरियाल आदि मौजूद थे

और पढ़ें

error: Content is protected !!