Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

गोवर्धन कीर्तन हाॅल समिति मल्लीताल नैनीताल में श्री मद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का हुआ परायण……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा में आज प्रातः काल ८बजे से पूजा मण्डल में गणेश पूजन, पंचांग कर्म पूजन वास्तु पूजन, क्षेत्र पाल पूजन, सर्वत्तोभद्र पूजन, राधाकृष्ण पूजन, षोडशोपचार पूजन, तुलसी पूजन,हवन किया गया। हवन के विषय में व्यास जी भगवती प्रसाद जोशी जी द्वारा जानकारी दी गई कि हवन में अट्ठारह हजार श्लोक हुए अट्ठारह सौ आहुतियों से देवताओं को भोजन कराया गया। हवन के उपरान्त शय्या दान किया गया।

 

शय्या दान के विषय में व्यास जी ने बतलाया कि श्रीमद्भागवत कथा में या पूजन में जो कमी रह जाती है जो त्रुटि हो जाती है गौ दान द्वारा उसका निवारण किया जाता है,गौ माता उस कमी को दूर कर देती हैं।इस पूजन में श्री चन्द्रशेखर जोशी पप्पन जोशी, श्री हरीश चंद्र जोशी, श्री ईश्वरीय दत्त जोशी, श्री सुमित जोशी, श्री रवि जोशी, श्री गोविन्द बल्लभ जोशी, श्री मुकुन्दं जोशी आदि ने भाग लिया। इसके उपरांत व्यास जी भगवती प्रसाद जोशी जी ने आज श्री हरि नारायण कि कथा आरम्भ कि।

 

उन्होंने कहा कि हरि अनन्त हरि कथा अनंता।श्री हरि ने पृथ्वी का भार उतारने के लिए पृथ्वी पर नर रूप में अवतार लिया और अपनी लीला को पूर्ण करने के उपरान्त अपने धाम को चले गए। व्यास जी ने भक्तों को श्री हरि का एक मंत्र दिया, उन्होंने कहा कि सुबह और सायंकाल को नियमित रूप से इसका जाप करने से उनके मानसिक, शारीरिक, कष्टों निवारण होगा।  इसके उपरांत व्यास पूजन हुआ। व्यास जी ने आयोजक पप्पन जोशी को आशीर्वाद दिया

 

उनके इस प्रयास कि सराहना की तथा इस ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने वाले सभी श्रृद्धालुओं, माता , बहनों, श्रोताओं  ज्ञात अज्ञात भक्तजनों को  अपना आशीर्वाद दिया व‌ गोवर्धन कीर्तन हाॅल समिति मल्लीताल नैनीताल के द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी उनके इस सहयोग कि आकांक्षा की।

 

आयोजक विनीत श्री चन्द्रशेखर जोशी ( पप्पन जोशी) द्वारा इस पुनीत ज्ञान यज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न करने में सहयोग करने वाले सभी श्रृद्धालुओं का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत भण्डारे का आयोजन किया गया था जिसमें श्रृद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!