Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों को एक माह में ड्रंक एंड ड्राइव के कम से कम सौ चालान करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग, फिटनेस, हेलमेट के चालान की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आगामी शादी के सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मुस्तेद रहने  के साथ सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अधिकारी सांय 5 से 9 बजे के बीच सड़कों पर ड्रंक एंड ड्राइव पर प्रभावी चालानी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित मानकों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती बरती जाए। मोटर मार्गो पर सड़क के दोनों और उगी झाड़ियों के कटान व पेड़ो की लॉपिंग को लेकर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष माह जनवरी से अक्टूबर तक 58 सड़क दुर्घटनाओं में 35 यात्रियों की मृत्यु जबकि 119 यात्री घायल हुए हैं। इसमें अधिकांश घटनाएं सांय 6 से 9 के बीच में दर्ज की गई है।

जबकि दुर्घटना के कारक अभियोगों में प्रवर्तन की कार्यवाही के तहत माह जनवरी से अक्टूबर तक 7690 चालान किए गए हैं। जिसमें 884 ओवर स्पीड व 227 ड्रंक एंड ड्राइव के चालान शामिल है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग पी०एस० बृजवाल, अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, सहित सभी उप जिलाधिकारी व मोटर मार्ग निर्माण से जुड़े विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। —–जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल—-

और पढ़ें

error: Content is protected !!