Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

डॉ0 आशीष चौहान की संयुक्त अध्यक्षा में निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला की स्थापना किये जाने को लेकर की गई बैठक…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अंथवाल व जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की संयुक्त अध्यक्षा में निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला की स्थापना किये जाने को लेकर बैठक की गई। गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने कहा कि जहां-जहां निराश्रित गौवंश के लिए गौशाला बनाई जानी है उस कार्य में तेजी से आगे बढ़ाया जाय,

जिससे वहां समय पर निराश्रित गौवंशों को रखा जा सकेगा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को गोवंसों के लिए बेहतर उपचार देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीनगर, जोंक, पौड़ी, दुगड्डा व खिर्सू में निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला बनाई जानी है। कहा कि सभी स्थलों में भूमि का चिन्हीकरण कर दिया गया है।

उन्होंने नगर पालिका व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जल्द डीपीआर बनाते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 डी0एस0 बिष्ट, नगर पालिका ईओ गौरव भसीन उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!