Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

बीडी पांडे अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्तीकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, मलबे में तब्दील हुए छह घर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-  बीडी पांडे अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्तीकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। जेसीबी मशीन और सौ से ज्यादा मजदूराें के सहयोग से प्रशासन ने छह से सात घरों को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया। पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

बता दे कि हाईकोर्ट की ओर से बीडी पांडे अस्पताल भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्त करने के निर्देश के बाद प्रशासन की टीम जुटी हुई है। लोगों की ओर से तीन दिन स्वयं अतिक्रमण हटाने के बाद रविवार से प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण तोड़ना शुरू किया था।

काम में तेजी लाने के लिए अब जेसीबी से ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। सोमवार सुबह से ही एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसपी जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस टीम की मौजूदगी में जेसीबी और सौ से ज्यादा मजदूराें की मदद से ध्वस्तीकरण किया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि छह भवन पूर्ण रूप से ध्वस्त किए हैं। संवाद

और पढ़ें

error: Content is protected !!