Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

समस्त नगर निकायों, तहसील व ग्रामीण स्तर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाये जाने हेतु भारत सरकार  द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ 15 सितंबर को किया गया। 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाला यह स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय व  स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण-शहरी) के  संयुक्त तत्वाधान में मनाया जा रहा है। स्वच्छता  ही सेवा पखवाड़ा के तहत आज जनपद के  समस्त नगर निकायों, तहसीलों व ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

मुख्यालय पौड़ी में  जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी के नेतृत्व में  कंडोलिया से  नगर  पालिका पौड़ी तक सफाई अभियान और रैली का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में हर नागरिक को प्रतिभाग करना चाहिए, जिससे पर्यावरण के साथ-साथ मनुष्य भी स्वस्थ रह सकेगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि  अपने घर का कूड़ा एकत्रित  कर उसे नगर पालिका के  वाहनों के माध्यम से निस्तारण करने को भेजें। इस दौरान कंडोलिया  से नगर पालिका तक स्वच्छता रैली का आयोजन भी किया गया,

 

जिसमें आम जनमानस को  स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं लक्ष्मणझूला में  उप जिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चिन्याल  के नेतृत्व में गंगा के किनारे व अन्य स्थानों पर  सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें उन्होंने जगह-जगह फैले हुए  कूड़े को एकत्रित कर  निस्तारित करने को भेजा। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों को साफ सफाई के प्रति  अन्य लोगों को भी जागरूक करने को कहा।

 

इधर तहसील स्तर व  ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में बढ़ चढ़कर  प्रतिभाग कर अन्य लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता  ही सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के तहत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पर्यटन स्थल, चिड़ियाघर, ऐतिहासिक स्मारक,  नदी के किनारे, घाट, और नाले सहित अन्य स्थानों पर साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!