Breaking News

ATS को मिली सफलता, ISIS के 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, आतंकी मॉड्यूल का हुवा भंडाफोड़……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

गुजरात- गुजरात के पोरबंदर में ATS को बड़ी सफलता मिली है, ISIS के आतंकी माड्यूल का हुवा भंडाफोड़, एटीएस का कहना है कि विदेशी नागरिक समेत ये चारों आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य हैं, और उनके कब्जे से कई प्रतिबंधित चीजें मिली हैं।

 

 

 

सीमा पार आकाओं के इशारों पर चारों कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ गए थे। एक रिपोर्ट की माने तो पोरबंदर से जिन चार लोगों को पकड़ा है, उनमें एक सूरत की रहने वाली महिला भी शामिल है। इसका नाम सुमेरा बताया जा रहा है। आपको बता दें कई दिनों से आतंकी गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।

 

 

इसी को लेकर पोरबंदर और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान के लिए पिछले कुछ दिनों से एटीएस की एक विशेष टीम सक्रिय थी। एटीएस के अधिकारी ये भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इनके संपर्क में कोई स्थानीय व्यक्ति भी था। गुजरात में ये कब से रह रहे थे। इनका लक्ष्य क्या था। बता दें विदेशी नागरिक किस देश का रहने वाला हैए अफसरों ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि चारों के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!