Breaking News

आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव हल्द्वानी में 1.50 करोड़ से बना उपनल का नया कार्यालय, गणेश जोशी ने किया उद्घाटन; विदेशों में रोजगार की तैयारी तेज नैनीताल पुलिस परिवार ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव, मधुबन वाटिका में संस्कृति और उल्लास का दिखा रंग रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला को रोका, गले से सोने की चेन झपटी और धक्का देकर स्कूटी सवार फरार दमुवाढूंगा में रकसिया नाले के तेज बहाव में बहा बाइक सवार , बाइक फंसने से बाल-बाल बची जान शांतिपुरी में गौला नदी का तेज बहाव बना काल, नहाने गया स्कूली छात्र लापता; रेस्क्यू अभियान जारी

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव के टुकड़ो को कूकर में उबालता रहा युवक-दिल दहलाने वाला मामला…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ठिकाने लगाने के लिए अपनाया अजीब तरीका,कूकर में उबाले अपनी लिव-इन पार्टनर के टुकड़े……

मुंबई। देश में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई में तीन साल से साथ रह रहे 56 साल के मनोज साहनी ने अपनी लिव इन पार्टनर 36 साल की महिला की हत्या कर दी है। इस हत्याकांड को इतने भयानक तरीके से अंजाम दिया गया कि जिसने भी सुना वो दंग रह गया।

 

लिव इन पार्टनर मनोज साहनी ने अपनी पार्टनर महिला की हत्या के बाद उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें धीरे-धीरे डिस्पोज करने लगा। हैरान की बात यह है कि उसने टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए अजीब तरीका अपनाया। आरोपी मनोज ने हत्या कर शव के टुकड़ो को कूकर में उबालता रहा और उसके बाद उन्हें ठिकाने लगाता रहा।

 

जानकारी सामने आई है कि वह टुकड़ो को उबालने के बाद पीसता था और टॉइलट में फ्लश करता था ताकि हत्या का किसी को पता नहीं चले। हालांकि उसके पड़ोसियों ने बताया कि वह कुत्तों को भी ये टुकड़े खिलाता था। घर से आई बदबू तो हुआ खुलासा।

 

बता दें कि इस पूरे हत्या कांड का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को घर से बदबू आई। उन्होनें पुलिस को इस मामले की सूचना दी। जिसके बाद जैसे ही पुलिस फ्लैट में दाखिल हुई और दरवाजा खटखटाया तो वहां एक महिला के पैर मिले। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली लेकिन पैरों के अलावा कुछ नहीं मिला।

 

पुलिस ने मनोज से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह उसकी पार्टनर महिला सरस्वती का पैर है और उसने हत्या करके उसके टुकड़े कर दिए हैं। उसने बताया कि वह बीते तीन दिनों से शव को आरी से काटकर उसके टुकड़े करता था और ठिकाने लगा रहा था।आरोपी किया गिरफ्तार, मौके से सामान बरामद।

 

वहीं आरोपी मनोज साहनी ने अपने दरवाजे पर जैसे ही पुलिस को देखा तो वो वहां से भागने लगा, पुलिस ने भागने के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने मौके से कूकर, आरी को बरामद कर लिया है।पहले दबाया गला फिर उबाले टुकड़ेमनोज ने पुलिस को बताया कि उसने पहले अपनी पार्टनर का गला दबाया फिर उसके टुकड़ों को आरी से काटकर उबाला करता था और उसके बाद उन्हें फल्श कर देता था। हालांकि अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!