Breaking News

हल्द्वानी में 1.50 करोड़ से बना उपनल का नया कार्यालय, गणेश जोशी ने किया उद्घाटन; विदेशों में रोजगार की तैयारी तेज नैनीताल पुलिस परिवार ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव, मधुबन वाटिका में संस्कृति और उल्लास का दिखा रंग रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला को रोका, गले से सोने की चेन झपटी और धक्का देकर स्कूटी सवार फरार दमुवाढूंगा में रकसिया नाले के तेज बहाव में बहा बाइक सवार , बाइक फंसने से बाल-बाल बची जान शांतिपुरी में गौला नदी का तेज बहाव बना काल, नहाने गया स्कूली छात्र लापता; रेस्क्यू अभियान जारी उत्तराखंड में फिर बदला मौसम इन पांच जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

वीडियो, संजीव जीवा की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी के है करीबी जीवा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कातिल वकील की ड्रेस पहनकर आए थे और उन्होंने कचहरी में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है.वारदात को लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर अंजाम दिया गया है।

 

 

मृतक की पहचान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया संजीव जीवा माहेश्वरी के रूप में हुई है. गोली लगने पर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई. संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था।

 

 

इसके अलावा वह कई दूसरे मामलों में अभियुक्त था. घटनास्थल पर इस समय भारी पुलिस बल मौजूद है।संजीव जीवा पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था. उसका कनेक्शन मुख्तार अंसारी के साथ है. वह मुख्तार का शूटर रहा है. इसका नाम चर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी सामने आया था. संजीव इस वक्त यूपी की मैनपुरी जेल में बंद था।

 

संजीव जीवा फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था. 90 के दशक में संजीव माहेश्वरी ने अपना खौफ पैदा शुरू किया था, फिर धीरे-धीरे वह पुलिस और आम लोगों के लिए सिर दर्द बनता चला गया।

 

 

शुरुआती दिनों में वह एक दवाखाना संचालक के यहां कंपाउंडर की नौकरी करता था. इसी नौकरी के दौरान जीवा ने अपने मालिक यानी दवाखाना संचालक को ही अगवा कर लिया था. इस घटना के बाद उसने 90 के दशक में कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का भी अपहरण किया और फिरौती दो करोड़ की मांग की थी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!