Breaking News

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -
काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में सोमवार को चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ0 वन्दना सिंह  ने स्वयंसेवियों एवं समस्त कर्मचारी गण को पर्यावरण के संरक्षण के लिए शपथ दिलाई, और सभी को पर्यावरण के अनुकूल कार्य करने के लिए जागरुक किया।
कु0 खुशबु कश्यप एवं शिवानी रावत ने पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी नारे एवं कविता का वाचन किया, कार्यक्रम अधिकारी, प्राध्यापकों एवं छात्राओं द्वारा गिरी सरोवर मन्दिर (गिरीताल) काशीपुर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए छात्राओं को पर्यावरण की शुद्धता एवं निरन्तरता को बनाये रखने के प्रेरित किया। इस अवसर पर असि0 प्रो0 डॉ0 रंजना, डॉ0 मंगला,  संदीप भारद्वाज, डॉ0 महेश चन्द्र बेलवाल,  रविन्द्र सिंह, कु0 सृष्टि सिंह,  पूनम भारद्वाज एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे!

और पढ़ें

error: Content is protected !!