Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सपानेता स्वामीप्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर हिंदू संगठनों में आक्रोश,किया पुतला दहन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

महाराणा प्रताप चौक पर धर्मयात्रा महासंघ के बैनर तले हिंदूवादी संगठनों ने स्वामी प्रसाद मौर्य का  किया पुतला दहन….

काशीपुर- समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद के द्वारा हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ श्रीरामचरितमानस के लिए दिए गए विवादित बयान के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। इसी के तहत काशीपुर में बुधवार को महाराणा प्रताप चौक पर धर्मयात्रा महासंघ के बैनर तले हिंदूवादी संगठनों ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन कर नारेबाजी की। आपको बता दे कि
हिन्दू जनमानस की आस्था का केन्द्र, भारतीय संस्कृति का सम्वाहक महान धार्मिक ग्रंथ श्रीरामचरितमानस” जो असंख्य हिन्दू धर्मावत्मबियों ने सदियों से पूज्य माना जाता रहा है।

 

श्री रामचरितमानस के खिलाफ समाजवादी पार्टी नेता स्वामीप्रसादमौर्य ने पिछले कुछ दिनों से लगातार अपमान किया जा रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा श्रीरामचरितमानस पर दिए गए अपने विवादित बयान के बाद पूरे देशभर के हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है तथा जगह-जगह स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी के तहत काशीपुर में धर्मयात्रा महासंघ के बैनर तले हिंदू राष्ट्र शक्ति समेत विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र होकर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन कर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

इस दौरान आक्रोशित हिंदूवादी नेताओं ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक वर्ग विशेष की रिपोर्ट पाने के स्वार्थ में हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। इस दौरान हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाटिया ने कहा कि हिंदू समाज में इस कदर आक्रोश स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ व्याप्त है कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्य कहीं मिल जाए तो हर हिंदू उनके सौ सौ जूते मारना चाहता है। उन्होंने देश की महामहिम राष्ट्रपति से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने की मांग करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल में डालने की मांग की। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को इनाम स्वरूप राष्ट्रीय प्रभारी बनाए जाने पर उनके खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी जेल में डालने की मांग की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!