Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी का हुआ आकस्मिक निधन परिवार में मचा कोहराम क्षेत्र में शोक की लहर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

थाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी का हुआ आकस्मिक निधन परिवार में मचा कोहराम…

लालकुआं- लालकुआं थाना क्षेत्र से अत्यंत दुख भरी खबर आई है, यहां क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल बोरा की पत्नी राधा बोरा उम्र 45 वर्ष का आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घोड़ानाला निवासी वरिष्ठ पत्रकार गोपाल बोरा की पत्नी राधा बोरा को कुछ समय पूर्व लीवर संबंधी दिक्कत हुई थी, जिन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां गत शाम उन्होंने दम तोड़ दिया, वह अपने घर में 1 पुत्र और पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है,

 

राधा बोरा के असामयिक निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनकी शव यात्रा शनिवार को  प्रातः 9 बजे निकाली जा रही है, तथा चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा, राधा बोरा के निधन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल,

 

प्रमोद कॉलोनी, पुष्कर दानू, हरीश बिसौती, देवी दत्त पांडे, त्रिलोक सिंह मंटू, कमल दानू, लालकुआं चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, कैलाश चंद्र पंत, सरदार गुरदीप सिंह, हेमंत नरूला, दीवान सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, भरत नेगी, राम सिंह पपोला, कुंदन चुफाल, मोहन अधिकारी, सहित तमाम गणमान्य लोगों और क्षेत्र के पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!