Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन  मीना शर्म ने ज्योति प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस नेता के  आवास के सामने विशाल भगवती जागरण का  किया गया आयोजित….

रामपुरा- रामपुरा स्थित चौरासी घंटा शिव मंदिर के पीछे कांग्रेस नेता राजू कोली के आवास के सामने विशाल भगवती जागरण आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर मां भगवती के जागरण में भजनों को सुना और आशीर्वाद लिया l इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन  मीना शर्मा और पूर्व प्रधान विजय यादव ने ज्योति प्रज्वलित कर मां भगवती के जागरण को प्रारंभ किया l यहां पुरोहित ने  विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराई गई और तत्पश्चात मां भगवती की ज्योति प्रज्वलित के पश्चात जागरण प्रारंभ हुआ l

 

इस अवसर पर जागरण आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि शर्मा और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधान विजय यादव सहित कांग्रेस नेता विजय गुप्ता भाजपा नेता कांति कोली राजेश कुमार अनिल शर्मा आदि का शॉल ओढ़ाकर और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया l बबलू मस्ताना एंड पार्टी द्वारा सुंदर-सुंदर सजीव झांकियों और भजनों की सुंदर प्रस्तुति की गई जिस पर रात भर लोग झूमते नाचते नजर आए l

 

इधर  शर्मा विजय यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने  भी देर रात्रि तक मां भगवती के जागरण में भजनों का रसपान किया गया l मां भगवती के जागरण में राजू कोली शंकर कोली रोहतास कोली चंद्रसेन चंदा राजकुमार कोली गब्बर कोली मुकेश कोली प्रताप कोली पूजा कोली सरोज रानी सहित बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु गण उपस्थित थे l

और पढ़ें

error: Content is protected !!