Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

युवक-युवती ने एक दूसरे को लगाया ऐसा इंजेक्शन की हो गई मौत , पुलिस जांच में जुटी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- धर्मपुर में एक मकान में एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। घटना धर्मपुर कब्रिस्तान वाली गली की है। मृतकों की पहचान राहुल पुत्र शिवप्रसाद निवासी धर्मपुर और शिल्पी पुत्री मनोज थापा निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई।जब राहुल ने दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को चिंता हुई। काफी खटखटाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं आया।

 

 

घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। अंदर एक लड़की का शव भी पड़ा हुआ था। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया है कि दोनों के पास से एक सीरिंज मिली है। माना जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन दिया है। दोनों ने आत्महत्या की है।

 

 

राहुल मैक्स अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था। जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी। लड़की राहुल के पास आई या राहुल उसे लेकर आया था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहुल के परिजन भी लड़की के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। इसे प्रेम प्रसंग से ही जोड़कर देखा जा रहा है

और पढ़ें

error: Content is protected !!