Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

ड्रोन की सहयता से पुलिस ने जंगल में छिपी दस हजार लीटर से अधिक कच्ची शराब की नष्ट…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-लक्सर के डेरा कलाल गांव के जंगल व नालों में ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान कच्ची शराब बनाने के लिए गड्ढों के अंदर तिरपाल में छिपाकर रखी गई 10 हजार लीटर लाहन और उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने मौके से मिले लाहन को नष्ट कर दिया नशा मुक्त देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने को लेकर लक्सर कोतवाली पुलिस ने ड्रोन की मदद से जंगलों में छापा मारकर अवैध शराब बनाने की भट्ठी समेत उपकरण व 10 हजार लीटर लाहन बरामद की।

 

इसको मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।मंगलवार को लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एसएसआई अंकुर शर्मा, कांस्टेबल प्रभाकर, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनमोहन सिंह और पीआरडी के जवान लोकेश कुमार ने डेरा कलाल गांव के जंगल व नालों में ड्रोन कैमरे की मदद से छापा मारा। इस दौरान कच्ची शराब बनाने के लिए गड्ढों के अंदर तिरपाल में छिपाकर रखी गई 10 हजार लीटर लाहन और उपकरण बरामद हुए।

 

पुलिस ने मौके से मिले लाहन को नष्ट कर दिया। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि इस अभियान के बाद अब पुलिस टीम जंगलों व नालों में अड्डा बनाकर कच्ची शराब बनाने के कारोबार में लगे आरोपियों को चिन्हित कर रही है। जल्द ही आसपास के देहात क्षेत्र के सभी घने जंगलों एवं गुप्त इलाकों में भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कार्य करने वालों को चिन्हित कर उनपर नकेल कसी जाएगी।

 

दो के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई अवैध कार्यों में लिप्त रहने वालों के रिकॉर्ड को खंगालते हुए लक्सर पुलिस ने दाबकी कला निवासी आरोपी संतरपाल और मोनू के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि कई मुकदमे दर्ज होने के बावजूद आरोपी अवैध कार्य को नहीं करने से बाज आ रहे थे

और पढ़ें

error: Content is protected !!