Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

कुमाऊं में बड़ी वारदातों में लिप्त 20 गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त करने के निर्देश,,,,,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित आईजी कुमाऊं कैंप कार्यालय में आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने मंडल भर में प्रचलित गैंगस्टर मामलों के विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक की। आईजी ने कुछ दिन पहले भी एक बैठक की थी। उसमें सभी विवेचकों को गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति का चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए थे।

 

 

मंगलवार को हुई बैठक में जब विवेचक संपत्ति का ब्यौरा लेकर पहुंचे तो गैंगस्टर एक्ट के 20 बड़े आरोपियों की संपत्ति करोड़ों में पाई गई। आईजी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट संबंधित जिलों के डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। डीएम की अनुमति मिलने पर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। कुमाऊं में बड़ी वारदातों में लिप्त गैंगस्टर एक्ट के 20 आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाएगी। मंगलवार को हुई बैठक में बीस मामलों के विवेचकों को बुलाकर आईजी ने गैंगस्टर मामलों की समीक्षा की।

 

 

इसकी रिपोर्ट संबंधित जिलों के डीएम को भेजी जाएगी। उनकी अनुमति मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नौकरी के नाम पर करोड़ों ठग चुका है रितेश पांडे सचिवालय में सफेदपोशों से अपनी अच्छी पहचान बताकर रितेश पांडे ने सैकड़ों लोगों से करोड़ों की रकम हड़प ली है। उसने अपने ड्राइवर और उसके मकान मालिक को भी नहीं छोड़ा। नैनीताल जिले के हल्द्वानी थाने में रितेश पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई चल रही है।

 

 

जांच में पुलिस ने रितेश का 2014 में खरीदा एक मकान चिह्नित किया है। संदीप हत्याकांड का आरोपी भी सूची में शामिल ऊधमसिंह नगर के शांतिपुरी में भाजपा नेता संदीप कार्की की खनन पट्टे को लेकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान नामजद आरोपी मोहन सिंह मेहता की संपत्ति का भी चिह्नीकरण किया गया है।

आपराधिक प्रवृत्ति के लोग व गंभीर मामलों के आरोपी ज्यादा समय तक पुलिस से बचकर नहीं भाग सकते। पुलिस सख्त कार्रवाई शुरू कर चुकी है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी। -डॉ. नीलेश आनंद भरणे, आईजी कुमाऊं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!