पुलिस को मिली बड़ी सफलता पकड़ा चोरों का गिरोह चोरी की 10 बाइक बरामद  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) (बीते दिनों से कर रहे थे चोरी तीन आरोपी गिरफ्तार)-(जिले के विभिन्न स्थानों से चोरी की थी बाइके) गदरपुर शहर में हो रही ताबड़तोड़ बाइको की चोरी की घटनाओं का गदरपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए नगद इनाम देने की भी घोषणा की है। गदरपुर थाने पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह तंवर के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर प्रमोद कुमार सीओ बाजपुर वंदना वर्मा द्वारा मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दिनांक 6 अक्टूबर 2021 को सूरत सिंह कंबोज पुत्र प्रेम सिंह कंबोज निवासी वेवक्ता खाना मिलकखानम जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। एसएसपी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक काशीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल मार्गदर्शन और दिशा निर्देश अनुसार प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। घटना के अनावरण हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा सुराग रस्सी सीसीटीवी कैमरा के अवलोकन अथक प्रयासों के दौरान वाहन चेकिंग स्थान मोतिया पुर हाईवे से दिनांक 30 नवंबर को आकाश कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी चकरपुर थाना बाजपुर नकुल पुत्र दिनेश कुमार निवासी बेरिया रोड लखनपुर थाना बाजपुर गौरव सागर पुत्र विजय सिंह निवासी बेरिया रोड लखनपुर थाना बाजपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों के कब्जे चोरी की बाइक सीटी 100 नंबर एमची 31 एम 0263 को बरामद कर आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर मसीत से धीमरखेडा को जाने वाले रोड ईट भट्ठे के पास नदी किनारे बने गड्ढे और झाड़ियों से अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 9 मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिलें उनके द्वारा गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर,दिनेशपुर, रुद्रपुर आदि स्थानों से चोरी की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया। पुलिस टीम में गदरपुर थाना प्रभारी विजेंद्र शाह, चौकी प्रभारी गुलरभोज सुनील सुतेडी, चौकी प्रभारी स्कैनिया हरविंदर कुमार, कैलाश चन्द्र, इमरान खान,गोरख नाथ आदि शामिल हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!