Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – प्रतापपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार प्रतापपुर के पास सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं मृतक की पहचान के लिए भी पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार, शव को फिलहाल मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। मृतक की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!