Breaking News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सुड़ी, बेलगढ़, मटियाल, लेटीबुंगा, सुनकिया और सदबुंगा समेत कई क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और बरसात के दौरान हुई क्षति का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि भारी बारिश के कारण कई पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा सिंचाई नहरों, पेयजल लाइनों और ग्रामीण क्षेत्रों के आंतरिक मार्गों को भी नुकसान पहुंचा है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आपदा मद से कराएं जरूरी निर्माण कार्य

मंत्री कैड़ा ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, पेयजल लाइनों, सिंचाई नहरों और ग्रामीण आंतरिक मार्गों का प्राथमिकता के आधार पर पुनर्निर्माण और मरम्मत कराया जाए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, पेयजल, सिंचाई और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों की तत्काल आवश्यकता है, उन्हें आपदा मद से पूरा कराने की कार्रवाई तेजी से की जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न समस्याओं का समाधान करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, सिंचाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को जल्द बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए परेशान न होना पड़े और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!