Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मक्का मुकर्रमा। राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स के तत्वावधान में उमरहा के लिए सऊदी अरब पहुंचे श्रद्धालुओं को मक्का मुकर्रमा पहुंचे हुए दो से तीन दिन हो चुके हैं। पवित्र शहर में पहुंचने के बाद से ही उमरहा यात्री पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इबादत में मशगूल हैं और अपने इस पवित्र सफर का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने मक्का मुकर्रमा पहुंचकर उमरहा की अदायगी के साथ पवित्र काबा की जियारत की और अपना अधिकांश समय नमाज, तिलावत और दुआओं में गुजार रहे हैं। इस दौरान यात्री अपने परिवार, देश-प्रदेश तथा पूरी दुनिया में अमन, चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं कर रहे हैं।

उमरहा यात्रियों का कहना है कि मक्का मुकर्रमा की पवित्र फिजाओं में इबादत करने का अनुभव बेहद सुकून और आत्मिक शांति देने वाला है। पवित्र स्थलों की जियारत और इबादत के इन पलों को श्रद्धालु अपनी जिंदगी के यादगार लम्हों के रूप में महसूस कर रहे हैं।

यात्रियों ने राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। श्रद्धालुओं के अनुसार यात्रा के दौरान ठहरने, आने-जाने और आवश्यक मार्गदर्शन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे उन्हें उमरहा की इबादत पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने में सुविधा मिल रही है।

राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स के कारी सिराज नूरी साहब ने कहा कि उमरहा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी यात्रा को आसान एवं सुकूनभरा बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए टीम लगातार उनके साथ संपर्क में है और जरूरत के अनुसार हर संभव सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मक्का मुकर्रमा की पवित्र सरजमीं पर इबादत का यह सफर सभी यात्रियों के लिए यादगार और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है।

टूर एंड ट्रेवल्स की टीम द्वारा यात्रियों की सुविधाओं और जरूरतों का लगातार ध्यान रखा जा रहा है। बेहतर प्रबंधन और सहयोग के चलते श्रद्धालुओं में संतोष और खुशी का माहौल है। उमरहा यात्री मक्का मुकर्रमा में अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इबादत और पवित्र स्थलों की जियारत का सिलसिला जारी रखे हुए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!