हल्द्वानी। बाज़ार सिर्फ सामान खरीदने-बेचने की जगह नहीं, बल्कि भरोसे और रिश्तों का आईना भी होता है। इसी सोच के साथ बरेली रोड स्थित अब्दुल्ला बिल्डिंग (केनरा बैंक के पास) के सामने ‘हांडा बैंगल्स’ ज्वेलरी शोरूम ने शहर में अपनी नई पहचान बनाई है।
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आरडी गुप्ता, अंजली गुप्ता और राजकुमार गुप्ता द्वारा इस शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के साथ ही यह शोरूम अपने खास कलेक्शन—24 कैरेट गोल्ड पत्र ज्वेलरी—को लेकर चर्चा में है।


क्या है 24 कैरेट गोल्ड पत्र ज्वेलरी? जानिए इसकी खासियत
दरअसल, 24 कैरेट गोल्ड पत्र ज्वेलरी एक विशेष कारीगरी है, जिसमें लगभग 1 ग्राम शुद्ध 24 कैरेट सोने को बेहद पतली परत (पत्र) के रूप में अन्य धातु पर चढ़ाया जाता है। यही वजह है कि यह ज्वेलरी देखने में पूरी तरह सोने जैसी लगती है, लेकिन कीमत के मामले में किफायती रहती है। इसमें हर डिजाइन में बारीकी, चमक और पारंपरिक सुंदरता साफ झलकती है।
शोरूम संचालक डॉ. गौरव गुप्ता के अनुसार, “हांडा बैंगल्स केवल खरीदारी का स्थान नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ लंबे समय तक भरोसे का रिश्ता बनाने की पहल है। यहां शुद्धता, यूनिक डिजाइन और ग्राहक संतुष्टि को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है।”
शोरूम में ग्राहकों को पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा, जो हर अवसर—चाहे शादी हो या कोई खास समारोह—के लिए उपयुक्त है। हल्की, आकर्षक और किफायती होने के कारण यह ज्वेलरी हर वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
उद्घाटन समारोह के दौरान शहर के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक डा. मोहन बिष्ट, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, ध्रुव रौतेला, समीर आर्या, अब्दुल कवि, गिरीजा शंकर जोशी, वरिष्ठ पत्रकार विपिन चंद्रा, शाहवेज खान, सरताज आलम सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर डा. गौरव गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।
अगर आप गहनों में शुद्धता, बेहतरीन डिजाइन और भरोसेमंद खरीदारी की तलाश में हैं, तो ‘हांडा बैंगल्स’ आपके लिए एक नया और खास ठिकाना बन सकता है।

Skip to content










