Breaking News

दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से मिले रुद्रपुर के वरिष्ठ नेता, आगामी चुनावों पर हुई चर्चा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उन्हें राज्यसभा सांसद बनने पर शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। चुघ ने बताया कि उन्हें हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने का अवसर मिला, जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में करीब एक माह तक सक्रिय प्रचार किया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है और आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। भारत भूषण चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आशीर्वाद प्राप्त किया, जिस पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!