भीमताल – पुष्कर सिंह धामी शनिवार को भीमताल स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए सांस्कृतिक आयोजनों की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री ने संस्थान में नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष भवन का उद्घाटन भी किया, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा और तकनीकी विकास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Skip to content










