Breaking News

भीमताल में बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ संचालन पर जोर UKPSC और UKSSSC परीक्षाओं के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन के लिए अधिकारियों को दिए गए विशेष निर्देश उधमसिंह नगर में खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन का तोहफा, पदक विजेताओं को वितरित की गई खेल किट और मल्टीविटामिन विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुईं प्रो. वीना पाण्डे, कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला वैश्विक सम्मान नैनीताल में कपड़ा दुकान में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद,घूमने आए संदिग्ध परिवार की तलाश जारी रुद्रपुर में पीएम आवास योजना के 1872 आवास जल्द होंगे आवंटित, सचिव आवास ने किया स्थलीय निरीक्षण

सीएम धामी का सख्त रुख: नैनीताल की लंबित योजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से जनपद नैनीताल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों—लालकुआं, नैनीताल, भीमताल, रामनगर और कालाढूंगी में चल रहे विकास कार्यों एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की वर्चुअल माध्यम से विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल नैनीताल से वर्चुअल रूप से जुड़े। समीक्षा के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की प्रगति, स्वीकृतियां और लंबित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

लालकुआं क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा, रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निर्माण और सौर ऊर्जा फेंसिंग जैसे कार्यों की समीक्षा हुई। भीमताल में खेल मैदान, मिनी स्टेडियम और फ्लोरीकल्चर यूनिट जैसी योजनाओं पर चर्चा की गई। वहीं नैनीताल क्षेत्र में अधिकांश घोषणाओं पर शासनादेश जारी हो चुके हैं, जबकि एक सिंचाई नहर निर्माण कार्य लंबित है।

कालाढूंगी क्षेत्र में जलभराव से बचाव, पुलिया निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन और नालों के कवरिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार किया गया। रामनगर क्षेत्र में यातायात सुधार, बहुमंजिला पार्किंग, सेतु निर्माण और रिंग रोड जैसे प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी गई।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए और विभागों के बीच समन्वय बनाकर विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने आपदा प्रबंधन के तहत नदी-नालों की सफाई और वनाग्नि से निपटने की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!