हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक युवक को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से कुल 19 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनमें 9 Buprenorphine Injection और 10 Pheniramine Maleate (Avil) इंजेक्शन शामिल हैं।
इस मामले में थाना बनभूलपुरा में FIR संख्या 58/2026 धारा 8/22 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार युवक की पहचान अमान (25 वर्ष), निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बबीता मेहरा, कांस्टेबल महबूब अली, सुनील कुमार और सुच्चा सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Skip to content











