सदर्न सुपर स्टार्स का धमाका, रॉयल राइडर्स पंजाब को 40 रनों से हराया…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2026 के सातवें मुकाबले में सदर्न सुपर स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल राइडर्स पंजाब को 40 रनों से करारी शिकस्त दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सदर्न सुपर स्टार्स ने 20 ओवरों में 179/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा (19) व पुनीत बिष्ट (13) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद दिलशान मुनावीरा ने 37 गेंदों में 53 रन (8 चौके, 1 छक्का) की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्हें पुनीत मेहरा का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 35 गेंदों में 63 रन (8 चौके, 2 छक्के) बनाकर पारी को मजबूती दी। दोनों के बीच हुई अहम साझेदारी ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अंत में रवि जांगिड़ (8 रन) और वकारुल्लाह इशाक (7 रन) ने तेज रन जोड़कर स्कोर को 179 तक पहुंचाया।

पंजाब की ओर से अनुरीत सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि चतुरंगा डी सिल्वा, ऋषि धवन और थिसारा परेरा को एक-एक सफलता मिली।

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल राइडर्स पंजाब की शुरुआत ठीक रही। मोहम्मद शहजाद ने 42 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जबकि फिल मस्टर्ड ने 19 रन बनाए। हालांकि, लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। दनुष्का गुनातिलका और कप्तान असगर अफगान अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके।

मध्यक्रम में थिसारा परेरा (28 रन) और ऋषि धवन (17 रन) ने कोशिश जरूर की, लेकिन बढ़ते रन रेट के चलते टीम 20 ओवरों में 139/8 तक ही पहुंच सकी।

सदर्न सुपर स्टार्स की ओर से दिवेश पठानिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि रवि जांगिड़ ने 2 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अब एलएलसी 2026 का 8वां मुकाबला बुधवार को भारतीय कप्तान और भारतीय टाइगर्स के बीच खेला जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!