काबुल में एयरस्ट्राइक के बाद भड़का तालिबान, पाकिस्तान से बदले की चेतावनी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काबुलअफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए हवाई हमलों के बाद तालिबान और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए बदला लेने की चेतावनी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने लड़ाकू विमानों से काबुल के कुछ ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान का दावा है कि हमले केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इन हमलों में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की कार्रवाई में बेगुनाह नागरिकों को निशाना बनाया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि हमले के दौरान एक अस्पताल को भी निशाना बनाया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अब बातचीत और कूटनीति का समय समाप्त हो चुका है। प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान के साथ वार्ता का रास्ता अब खत्म हो गया है और तालिबान इस कार्रवाई का बदला लेने का इरादा रखता है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!