ऊर्जा विभाग में बड़ा फेरबदल: धामी सरकार ने कई अफसरों को किया पदमुक्त….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – देहरादून से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने ऊर्जा विभाग में अहम फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है और नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

इस फैसले के तहत उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को पदमुक्त कर दिया गया है, जबकि निदेशक (परियोजना) अजय कुमार अग्रवाल को भी उनके पद से हटाया गया है। इसके अलावा उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को भी जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

सरकार ने इन पदों पर तत्काल व्यवस्था करते हुए नए अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। गजेन्द्र सिंह बुदियाल को UPCL के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, वहीं अजय कुमार सिंह को UJVNL के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि ये नियुक्तियां स्थायी नियुक्ति होने तक के लिए अस्थायी रूप से की गई हैं और इन पदों के लिए अधिकारियों को कोई अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जाएगा।

सरकार के इस कदम को ऊर्जा क्षेत्र में कार्यक्षमता बढ़ाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम निर्णय माना जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!