Breaking News

हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीशहर के ऊंचापुल क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान ऊंचापुल चौराहे के आसपास बनी अवैध बहुमंजिला इमारतों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण और सीज की कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार जांच में संबंधित भवन अवैध प्लॉटिंग और सरकारी नजूल भूमि पर कब्जे की श्रेणी में पाए गए थे। लंबे समय से इस क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त, एसडीएम, तहसीलदार सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!