अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत तीन की मौत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा – उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। ताकुला मोटर मार्ग पर चुराड़ी और महेंद्रा क्लब के बीच एक कार लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 11 महीने के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की कार में सवार सभी लोग बागेश्वर जिले के निवासी थे। वे झिझाड़ गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

दुर्घटना में 11 महीने के रेहान की मौके पर ही मौत हो गई। उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है। इसके अलावा मंजू देवी (44) और दिनेश राम (50) ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। घायलों को ताकुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बेस अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को खाई से निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि वाहन पहाड़ी मोड़ पर अनियंत्रित हो गया, जिसके चलते यह भीषण हादसा हुआ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!