Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

उत्तराखंड को फिर मिलेगी बजट में मजबूती: सीएम धामी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनकेंद्रीय बजट 2026 को लेकर देशभर के साथ-साथ उत्तराखंड में भी विभिन्न वर्गों की उम्मीदें बढ़ी हुई हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य को इस बार भी केंद्र सरकार से अपेक्षा से अधिक सहयोग मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों, विकास आवश्यकताओं और जनभावनाओं को भली-भांति समझते हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं में लगातार उत्तराखंड को शामिल किया जाता रहा है, जिससे राज्य को विकास की दिशा में मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और इसी कारण केंद्र की नीतियों और योजनाओं में राज्य की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आगामी केंद्रीय बजट में भी प्रदेश को बुनियादी ढांचा, पर्यटन, कनेक्टिविटी और आजीविका से जुड़े क्षेत्रों में मजबूत समर्थन मिलेगा।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने भी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रस्ताव और अपेक्षाएं केंद्र के समक्ष रखी हैं और उन्हें भरोसा है कि बजट में उत्तराखंड के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!