अटल पार्क में दिखेगा भाजपा का सेवा संकल्प, यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय में यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य सेवा और जनकल्याण से जुड़ा है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय से सुनिश्चित होगी।

अटल पार्क पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अटल पार्क का निरीक्षण किया। इसी स्थल पर सेवा ज्योति यात्रा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर जोर दिया।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य : जिंदल

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा इसी सेवा भावना को और मजबूत करने का माध्यम बनेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सौंपे गए दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

कार्यक्रम जिला संयोजक एवं रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा ने बैठक में यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से सेवा ज्योति यात्रा को भव्य एवं सफल बनाया जाएगा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आग्रह किया। बैठक में आयोजन स्थल, व्यवस्थाओं, कार्यकर्ता सहभागिता और कार्यक्रम की रूपरेखा सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान यात्रा की तैयारियों को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक में जिला प्रभारी अखिलेश चौधरी, जिला सह प्रभारी साकेत अग्रवाल, कार्यक्रम सह संयोजक विजय तोमर, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला महामंत्री रमेश जोशी, अमित सिंह, हिमांशु बिष्ट, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, सुरेश कोहली, रामपाल, मोहिनी पोखरियाल, सुरेंद्र नामधारी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, धीरेन्द्र मिश्रा, रोशन अरोरा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, भारत भूषण चुग, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, नवजोत, रचित, केके त्रिपाठी, अनिल चौहान, उपेंद्र चौधरी, अनुज शर्मा, पार्षदगढ़ समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!