Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

सीएम धामी का सद्भाव संदेश: पूर्व सीएम हरीश रावत को दिया खास तोहफा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत से देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सद्भावना के प्रतीक के रूप में अपने खेत में उगाए गए चावल हरीश रावत को भेंट किए। यह चावल उन्होंने अपने गृह क्षेत्र खटीमा के नगला तराई गांव में स्वयं धान की रोपाई कर तैयार कराए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उपज के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश में कृषि और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। राजनीतिक मतभेदों से परे इस मुलाकात को सौहार्द और संवाद की सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!