Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

भाजपा की सख्त रणनीति: जीत की क्षमता और छवि पर दांव….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार चयन को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार मंत्रियों की विधानसभा सीट नहीं बदली जाएगी, लेकिन उनके प्रदर्शन, जनस्वीकार्यता और क्षेत्रीय लोकप्रियता के आधार पर टिकट देने या काटने का फैसला किया जाएगा।

पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में मंत्रियों और मौजूदा विधायकों के कामकाज का आकलन कर रहा है। इसके तहत जमीनी फीडबैक, संगठन की रिपोर्ट और सर्वे के आधार पर उनकी छवि और प्रभाव का मूल्यांकन किया जाएगा।

रणनीति के तहत स्पष्ट संकेत दिए गए हैं कि किसी मंत्री को दूसरी सीट से चुनाव लड़ाने का विकल्प नहीं दिया जाएगा। उन्हें अपनी वर्तमान विधानसभा सीट पर किए गए काम और जनता के बीच पकड़ के आधार पर ही टिकट मिलेगा। यदि रिपोर्ट संतोषजनक नहीं रही तो टिकट कटना भी संभव है।

भाजपा संगठन स्तर पर बूथ और मंडल इकाइयों से भी फीडबैक जुटा रही है, ताकि उम्मीदवार चयन में स्थानीय समीकरण और जनमत को प्राथमिकता दी जा सके। पार्टी इस बार “काम, छवि और जीत की क्षमता” को टिकट वितरण का मुख्य आधार बना रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!