Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

रुद्रपुर में MSME पर मंथन, बैंक और उद्योग विभाग रहे मौजूद….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – भारतीय रिजर्व बैंक देहरादून द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) से जुड़े विषयों पर शुक्रवार को रुद्रपुर के एक होटल में टाउनहॉल बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से करीब 150 उद्यमियों ने भाग लिया और बैंकिंग सुविधाओं, ऋण योजनाओं तथा नियामकीय प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बैठक की अध्यक्षता आरबीआई देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक अरविंद कुमार ने की। उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि वे आरबीआई और बैंकों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे प्लेटफॉर्म और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

उन्होंने आरबीआई द्वारा MSME क्षेत्र के लिए उठाए गए नए कदमों और सुधारात्मक पहलों की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों के सवालों के जवाब दिए गए और बैंकिंग, ऋण, पोर्टल व अनुपालन से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

बैठक में नैनीताल बैंक के सीएमडी सुशील कुमार लाल, आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक परमदीप सिंह, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक चिराग पटेल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विपिन कुमार तथा जेम पोर्टल के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!