हल्द्वानी: बदबू से खुला मौत का राज, अल्फा सिटी में किरायेदार की लाश मिली, चूहे-कीड़ों से क्षत-विक्षत शव जेसीबी से निकाला गया | देखें वीडियो…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- इंद्रानगर बरसाती क्षेत्र स्थित अल्फा सिटी, जो रेलवे क्रॉसिंग और सैनी बाजार मंडी रोड के पास है, वहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान से तेज बदबू आने लगी। बदबू से परेशान मोहल्ले वालों ने जब मकान की ओर ध्यान दिया तो अंदर किरायेदार का शव सड़ता हुआ पाया गया।

जानकारी के अनुसार, अल्फा सिटी के एक मकान में ऊपरी मंजिल पर किराए पर रहने वाले किरायेदार रमेश चंद्र की मौत हो चुकी थी। रमेश चंद्र मूल रूप से मानफुर तहसील के निवासी बताए जा रहे हैं और मजदूरी का काम करते थे। कई दिनों तक कमरे से कोई हलचल न होने और तेज बदबू फैलने पर मोहल्ले वालों को शक हुआ।

मकान मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर रमेश चंद्र मृत अवस्था में मिले। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था और चूहे व कीड़ों ने शरीर के कुछ हिस्सों को क्षत-विक्षत कर दिया था।

शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे बाहर निकालना मुश्किल हो गया। हालात को देखते हुए शव को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही। शव निकलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!