Breaking News

हल्द्वानी में सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ, परिवहन विभाग ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत संभागीय परिवहन कार्यालय, हल्द्वानी में एक गोष्ठी का आयोजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. गुरदेव सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री बीके सिंह एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री जितेंद्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से दी गईं। साथ ही उपस्थित परिवहन कर्मियों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई गई।

सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस पर परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अनुमा आर्य द्वारा बालिका इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति को हेलमेट पहनने के महत्व को समझाया गया। यह भी बताया गया कि किस प्रकार हेलमेट हमारी जान बचाने में सहायक होता है।

इसके अतिरिक्त बिना सीट बेल्ट वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा जिग-जैग ड्राइविंग से बचने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करने हेतु भी लोगों से आगे आने का आह्वान किया गया, जिससे समय पर सहायता देकर जीवन को बचाया जा सके।

इस जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं परिवहन विभाग के कर्मचारी सहित लगभग 150 लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!