Breaking News

ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

किसानों की आय बढ़ाने की पहल, गौचर में राज्यस्तरीय कृषि मेले का आगाज….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

चमोली  –  जनपद के गौचर में किसान दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कृषि मेले का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस मेले में पहाड़ की आर्थिकी को मजबूत करने के उद्देश्य से पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल, स्थानीय कृषि उपज, जैविक उत्पादों के साथ-साथ खेती–किसानी से जुड़े आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया है, जो किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

राज्यस्तरीय कृषि मेले में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी तथा बदरीनाथ विधायक अनिल नौटियाल मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और नवाचारों की जानकारी दी जा रही है, जिससे उनकी आय में वृद्धि और खेती को लाभकारी बनाया जा सके।

मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कृषि मेले में पहुंचेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

राज्यस्तरीय कृषि मेला किसानों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है, जहां वे अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ नई तकनीकों और योजनाओं से जुड़कर कृषि को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!