Breaking News

धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर

सीएम धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर बात, दोषियों को कड़ी सजा का भरोसा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में उनके पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है तथा वह इस मामले से व्यक्तिगत रूप से व्यथित हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार के दुख को समझने की बात कहते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी दी कि इस जघन्य हत्याकांड में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा इनाम घोषित कर सघन प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और कानून के तहत दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील कदम से पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा मिला है, वहीं सरकार ने यह संदेश भी दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!