दर्दनाक हादसा, बिजली विभाग के एसडीओ की बोलेरो पर पलटा भूसे से भरा ट्रक, चालक की मौत,देखें दिल दहलाने वाला VIDEO……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामपुर- नैनीताल रोड पर पहाड़ी गेट के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूसे से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली विभाग के एसडीओ की बोलेरो गाड़ी पर पलट गया। इस हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार और राहगीर बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिलासपुर की ओर जा रहा भूसे से भरा ट्रक दूसरी साइड में मुड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रक का एक पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक पास से गुजर रही बोलेरो पर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही शहर के तीनों थानों की पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे दबी बोलेरो को बाहर निकाला गया।

बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे चालक को बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान गंज थाना क्षेत्र के गुजर टोला निवासी फिरासत (54) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, फिरासत बिजली विभाग के खौद बिजलीघर में तैनात एसडीओ के वाहन चालक थे।

हादसे की सूचना मिलने पर एसपी विद्या सागर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही

और पढ़ें

error: Content is protected !!