नैनीताल गुरुद्वारे पहुंचे सीएम धामी, वीर साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – वीर बाल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में पहुंचकर मत्था टेका और गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को तलवार और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास में साहस, धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अमर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में भी अत्याचार के सामने न झुककर साहिबजादों ने जो बलिदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीर बाल दिवस के रूप में इस शौर्य गाथा को देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल की भी सराहना की।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूरे गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।

और पढ़ें

error: Content is protected !!