Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

नैनीताल विंटर कार्निवाल: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – नैनीताल में आयोजित होने वाले विंटर कार्निवाल महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पर्यटकों की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को एसपी यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा द्वारा विंटर कार्निवाल ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग की गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

ब्रीफिंग में पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि डाइवर्जन प्लान को सुव्यवस्थित और प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। साथ ही किसी भी स्थिति में दर्शकों और पर्यटकों को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। पर्यटकों से शालीन, सहयोगात्मक और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों को यह भी कहा गया कि यदि किसी पर्यटक या स्थानीय व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या आती है, तो पुलिस तत्काल सहायता और समाधान के लिए तत्पर रहे।

ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम चंद्र पंत, यातायात प्रभारी नैनीताल वेद प्रकाश भट्ट, थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल सहित ड्यूटी में लगे अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि विंटर कार्निवाल के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि पर्यटक और स्थानीय लोग महोत्सव का आनंद सुरक्षित वातावरण में उठा सकें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!