लालकुआं – (जफर अंसारी) उत्तराखंड में चुनावी समर अब शुरू हो चला है सभी पार्टियां अपने अपने कार्यकर्ताओं को जगाने में जुट गई हैं कोई पार्टी जनसभा कर ही है तो कोई वर्चुअल रैली के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को जगाने में जुटी हुई है वही बात करें भाजपा कि तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के सभी 70 विधानसभाओं में वर्चुअल रैली के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा हमने 2022 चुनाव के लिए कमर कस ली है|राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के वर्चुअल रैली का कार्यक्रम पूरे प्रदेश हुआ वही लालकुआं विधानसभा में विधायक नवीन दुमका के आवास पर सभी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर कार्यक्रम देखा और सुना वही विधायक नवीन दुमका ने कहा जेपी नड्डा ने सभी को चुनाव की तैयारियों को लेकर मंत्र दिया है और कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा सरकारफिर एक बार भारी मतों से उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाएगी।

Skip to content











