रामनगर – (उधम सिंह राठौर) रामनगर में गैंगरेप का मामला सामने आया है युवती ने चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि एक युवती ने शिकायत देकर चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का कहना है कि पहले भी वे लड़के उसका पीछा करते थे |पुलिस ने बताया शिवराज सिंह बिष्ट, रितिक वर्मा, बालम सिंह, गौरव रावत को रामनगर के अलग-अलग जगह दबिश देकर अरेस्ट किया गया. आरोपियों के खिलाफ 563/2021 धारा 354(घ) 376(घ) आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Skip to content











